संगरूर रैली के लिए गढ़शंकर से वर्करों का जत्था रवाना हुआ

by

गढ़शंकर, 10 सितम्बर
पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट की संगरूर रैली के लिए गढ़शंकर से आशा वर्करों, मिड डे मील वर्करों तथा अध्यापकों का जत्था डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के प्रांतीय नेता मास्टर मुकेश कुमार की अगुवाई में रवाना हुआ। फेडरेशन नेता हंसराज गढ़शंकर तथा बलवीर खानपुरी ने कहा कि भगवंत मान की आप सरकार ने चुनावों से प्रदेश के मान भत्ते पर लगी आशा, फैसलीटेटर, मिड डे मील वर्करों तथा जंगलात वर्करों पर न्यूनतम वेतन लागू करने, मुलाजिमों के भत्ते बहाल करके वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था पर सरकार बनने पर सरकार टालमटौल नीति पर चल रही है। उन्होंने मिड डे मील वर्करों को कम से कम वेतन 15 हजार रुपये करने, आशी वर्करों तथा फैसलीटेटरों को 18000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने, अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने के अलावा पुरानी पैंशन योजना तुरंत लागू की जाए। इसी प्रकार ग्रामीण भत्ते एवं बार्डर भत्ते समेत 37 भत्ते समेत वेतन आयोग में बनते गुणांक के एसीपी स्कीम लागू तथा प्राइमरी के खत्म किए पद बहाल करने की मांग की।
इस मौके पर डीटीएफ नेता सुखदेव डांसीवाल, सतपाल कलेर, जगदीप सिंह, संजीव कुमार, गुरमेल सिंह, राजेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह चांदपुर रुडक़ी, कुलदीप कौर, कमला देवी, सुनीता देवी, परमजीत कौर, बलवीर कौर, शशि, पूनम रानी, रीटा रानी, बलविन्द्र कौर, मनजीत कौर, सर्वजीत कौर, कमलजीत कौर, जसविन्द्र कौर, रणजीत कौर, मनजीत कौर तथा बलजीत कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
article-image
पंजाब , समाचार

6 वर्षीय बच्चे की मौत : 9 घंटे बाद 100 फ़ीट बोरवेल से बाहर निकाला लेकिन अस्प्ताल में उपचार दौरान रितिक मौत: कुत्ते से डरते 6 वर्षीय रितिक बोरवेल में गिरा

गढ़दीवाला – गढ़दीवाला के नजदीक गांव बेरहमपुर में 6 वर्षीय बच्चा रितिक बोरवेल में गिरा। एनआरडीएफ ने रितिक को 9 घंटे बाद बाहर निकाला लेकिम असपताल में इलाज दौरान बच्चे रोतिक की मौत हो...
article-image
पंजाब

भारी फोर्स ने पूरे गांव को घेरा – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

अमृतसर । वारिस पंजाब दे के मुखी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह  के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके...
Translate »
error: Content is protected !!