धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : पुलिस ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां आरंभ

by
धर्मशाला, 07 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में शहीद स्मारक में मुख्यातिथि तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा इसके पश्चात पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण किया जाएगा जबकि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा एनएसएस के बच्चों द्वारा परेड के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तरह से देश भक्ति तथा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता समारोह के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर स्वच्छता इत्यादि की उचित व्यवस्था करने तथा आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पेयजल की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही कार्यक्रम में गणमान्य अतिथिगणों , गलेंट्री आवार्ड विजेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर और उपचुनावों में 6 की 6 विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय

एएम नाथ। हमीरपुर, 10 अप्रैल :  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को अपने हमीरपुर प्रवास के दौरान कहा कि जनविश्वास का यह जनसैलाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भालुओं के अवैध शिकार के मामले में तीन अरेस्ट : स्नेरिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था भालुओं को मारने के लिए

रामपुर : रामपुर के ननखड़ी रेंज के भल्ली में हिमालयन ब्लैक बीयर के अवैध शिकार के मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरओ ननखरी की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित – अधिनियम के प्रति जनसाधारण को किया जाए जागरूक : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,18 दिसंबर :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 व नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब इस उम्र में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी : कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को मौजूदा 58 वर्ष से बढ़ाकर 59 वर्ष करने की तैयारी में है। इस पर गंभीरता से विचार किया...
Translate »
error: Content is protected !!