प्रदेश में निशानदेही और पार्टीशन के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान : राजेश धर्मानी

by
बिलासपुर 23 जनवरी,    प्रदेश में विशेष इंतकाल अदालतों की भांति निशानदेही और पार्टीशन के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने आज कोट और हटवाड पंचायत में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि राजस्व विभाग में लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने और आम जनमानस को सुविधा देने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विशेष इंतकाल अदालतों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को इंतकाल के मामले निपटने के लिए अधिकारियों को लोगों के घर द्वार भेजा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रयास से सीमित समेत में रिकॉर्ड 45000 से अधिक इंतकाल के मामले निपटाए गए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश सरकार निशानदेही और पार्टीशन के मामलों को निपटाकर लोगों को राहत देने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में फोर लाइन के साथ लगते क्षेत्रों में जिला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने बनाए गए उत्पादों को भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी जिससे ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार युवाओं को बेहतर स्वरोज़गार प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। दो लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास हिमाचल प्रदेश में योजना शुरू होने जा रही है।
उन्होंने कोर्ट पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की समस्या से निपटने के लिए 33 कवि का सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है जिसे कोट पंचायत के आसपास के अन्य पंचायत को इसका सीधा लाभ मिलेगा इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में सभी मुख्य सड़कों और छोटी संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने के लिए विभाग को आदेश जारी किए गए हैं जल्दी इस क्षेत्र में प्रमुख सड़कों को मेटल किया जाएगा इसके अतिरिक्त बल्ली की ओर जाने वाली सड़क को भी पक्का किया जाएगा।
उन्होंने हटवाड़ पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम आस्था का विषय है ना की राजनीति का, उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के आसपास भगवान राम को राजनीति का विषय बना देते हैं। राम की सच्ची आराधना, उनके आदर्श, मर्यादा और धर्म आचरण को अपने और समाज के जीवन में उतारना होगा। इस अवसर पर उद्यान विभाग के अभिषेक शर्मा कृषि विभाग के बृजेश उद्योग विभाग की पूनम वीडियो दफ्तर की पूनम ने संबंधित विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अवसर पर उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी, प्रधान सोमा देवी, उप प्रधान पवन गौतम, प्रधान कांग्रेस कमेटी अमरचंद, प्रधान राजेंद्र, कैप्टन करतार, कैप्टन पवन उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को ज़िला चंबा में 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन —-उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 15 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण की संभावनाएं तलाशे यूको आरसेटी – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ।  सोलन  :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाईफ बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे ज़िला के...
Translate »
error: Content is protected !!